धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी।जनपद के महराज पुर स्थित दशरथ घाट पर आगामी दिनों लगने वाले मेले एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्यसमिति गठन कर योजना बनाई गई है। कार्यसमिति के अध्यक्ष सहित सदस्य अपने कार्यों के लिए संकल्पित हुए हैं।
शारदीय नवरात्रि के साथ सम्पन्न होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद आगामी सात अक्टूबर को अमेठी महराज पुर स्थित मालती नदी के दशरथ घाट पर मूर्ति विसर्जन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा। दशरथ घाट मालती नदी के अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सासंद के एल शर्मा एवं विधायिका अमेठी महराजी प्रजापति के साथ विशिष्ट अतिथि प्राचार्य उदय प्रताप सिंह, संजय पाठक , बलदेव सिंह रहेंगे।
बताया कि मूर्ति विसर्जित करने वालों में सजी झांकियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को मुख्य अतिथि के करकमलों से सम्मानित किया जाएगा। कार्यकम में समिति के उपाध्यक्ष शिवलाल कश्यप, कन्हैयालाल यादव, रामबली विश्वकर्मा,उदयराज सिंह, आशीष अग्रहरि,रोहित सिंह,बलराम मौर्य,अमर शर्मा, अंकित सिंह,राम बहादुर सिंह के साथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा सम्मानित लोगों के रहने की उम्मीद है।

