Amethi UP:  07 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित हो जाने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम अब 10 अक्टूबर को।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद अमेठी भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्य पूर्वाह्न 11:00 तहसील गौरीगंज परिसर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण पंचायत कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा।

Related posts