Amethi UP: एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने तहसील परिसर मे बनी नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। तहसील परिसर अमेठी में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला उर्फ राजा बाबू के कर कमल के द्वारा अभी हाल ही में बनकर तैयार हुई नई बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र उर्फ नगराह भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित नेताओं ने बिल्डिंग की उपयोगिता और अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के लिए सुविधाओं की जानकारी दी।

उद्घाटन के बाद गोविंद नारायण शुक्ला व देवेंद्र मिश्र ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में कामकाज से संबंधित विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया। जिसमें पार्किंग, कक्षों की स्थिति और कार्यालय सुविधाओं में सुधार शामिल थे। एमएलसी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

बैठक में अमेठी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवमूर्ति तिवारी, वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता सदाशिव पांडेय, एडवोकेट संदीप तिवारी, एडवोकेट अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला के साथ ही सैकड़ों अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला की सराहना करते हुए कहा कि तहसील परिसर में बनी यह नई बिल्डिंग अधिवक्ताओं और जनता दोनों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। उन्होंने इस भवन के उद्घाटन को क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts