जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत सरकारी विद्यालय कुसमौरा में छात्राओं एवं बालिकाओं को स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं मिशन शक्ति टीम के द्वारा जागरूक किया गया।
छात्राओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 1930, 1098, 1076 एवं साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं महिला सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य सम्मान स्वावलंबन के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया।
और उन्हें गुड टच, बैड टच के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं स्थानीय थाने से मिशन शक्ति अभियान की टीम मौजूद रही।

