Amethi UP: बाबा नीम करौली महाराज की कृपा से बड़गांव की सुमन सिंह के द्वारा विधवा महिलाओं और सैकड़ों ग्रामीणों को वितरित किया गया दीपावली उपहार

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजीव सिंह रामू, मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, करणी सेना प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

संग्रामपुर/अमेठी। श्री बाबा नीम करौली जी महाराज की असीम कृपा से विकास खण्ड संग्रामपुर के ग्राम सभा बड़गांव में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समाजसेविका सुमन सिंह पत्नी अमर बहादुर सिंह के द्वारा भव्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा की 51 विधवा महिलाओं एवं ब्राम्हण वर्ग के सम्मानित परिवारों को वस्त्र एवं दीपावली उपहार सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही ग्राम समाज के प्रत्येक परिवार को भी बाबा के आशीर्वाद से आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

सुमन सिंह को बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद पिछले 30 वर्षों से प्राप्त है। उनका एक निवास (दुकान) बाबा नीम करौली धाम, उत्तराखंड में बाबा के मुख्य द्वार के समीप स्थित है।
सुमन सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो कि बाबा की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम की आयोजक सुमन सिंह और उनके पुत्र आंनद सिंह ने बताया कि बाबा जी की कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम लोगों को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा जी के आशीर्वाद से हमारे द्वारा प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोगों को दान दिया जाता है और गांव की 11 असहाय बालिकाओं के पढ़ाई का खर्च भी उठाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा लगायें गए बाबा नीम करौली महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला और आंनद सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजीव सिंह रामू, मंडल अध्यक्ष भाजपा संग्रामपुर राजेश शुक्ला, भारत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मनोज पाठक, शिव प्रसाद पांडेय, राकेश वर्मा, विकास सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts