Amethi UP: आईटीआई गौरीगंज में 17 अक्टूबर को होगा रोजगार एवं अप्रेंटिस मेला

डिग्री, डिप्लोमा व आईटीआई पास आउट अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर।

अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 अक्टूबर 2025 को संस्थान परिसर में एक रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री धारक पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्रेविटी फैकल्टी मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रा. लि. कंपनी प्रतिभाग करेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी दो प्रमाणित प्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक विवरण के साथ प्रातः 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज, अमेठी के परिसर में उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related posts