धारा लक्ष्य समाचार पत्र
गौरीगंज/अमेठी। बीती रात एक युवक अर्धनग्न अवस्था में चोरी की नीयत से गांव के ही एक घर मे घुस गया। खटपट की आवाज आवाज सुन परिजन जाग गए और शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इसी बीच युवक के परिजन और साथी मौके पर पहुँचे और युवक को भीड़ से छुड़ाकर फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है।
दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे बेसन असुरा गांव का है, जहां बीती रात गांव का ही रहने वाला वसीम खान पुत्र मुंशीरजा चोरी की नीयत से गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर मे घुस गया। खटपट की आवाज सुन घर मे मौजूद परिजन जग गए और शोर मचा दिया। चिल्लाने की आवाज सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले ही आरोपी युवक के परिजन और साथी मौके पर पहुँचे और आरोपी को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी और चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के तौर पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी युवक उसके घर मे डकैती और हत्या के इरादे से घर मे घुसा था। उसके पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
पूरे मामले पर गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि वादी की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चार लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है, मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

