Amethi UP: संचारी रोग अभियान के अंतर्गत चलाया गया साफ-सफाई अभियान

धारा लक्ष्य समाचार

भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक की हारीपुर ग्रामसभा के महना गांव में संचारी रोग अभियान के तहत एक विशेष सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य गांव में स्वच्छता सुनिश्चित करना और बीमारियों के प्रसार को रोकना है।

सफाईकर्मी सजनलाल ने बताया कि सफाईकर्मियों की टीमों ने गांव की नालियों और रास्तों की गहन सफाई की। यह कार्य व्यवस्थित तरीके से किया गया ताकि पूरे गांव को कवर किया जा सके।

एक अन्य सफाईकर्मी दिनेश यादव ने जानकारी दी कि सफाई के साथ-साथ एंटी-लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है। यह छिड़काव संचारी रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि कोई भी बीमारी फैलने न पाए।

स्थानीय निवासियों ने इस अभियान की सराहना की है। रामजतन प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, वसंत प्रजापति, प्रहलाद कन्नौजिया, गजाधर कन्नौजिया, सियाराम प्रजापति, गोविंद, नरेंद्र, बरसाती, आनंद और राजाराम प्रजापति सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रधान और सफाईकर्मियों के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts