धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। आज का दिन UPS कनू के लिए खास रहा क्यूंकि आज खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र के निर्देशानुसार विद्यालय में आज कुछ अलग करना था। जो कि अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायक रहे।
जिसकी शुरूआत होती है प्रार्थना से उसके बाद योग करवाया गया।
इसी क्रम में रंगोली से जो केमिकल से न बनाकर पत्तियों फूलों और हल्दी चंदन से बनाई गई, जो कि रिया, प्रिया, संजना और दिव्या तथा सलोनी के द्वारा तैयार की गईl इसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता रानी के द्वारा एक दिया माँ के नाम जला कर और सहायक अध्यापक संजय तिवारी के द्वारा सभी बच्चों को संकल्प दिलाया गया। कि वे इस दिवाली एक दिया माँ के नाम से जलाएँ और सभी अपनी माँ और बहन का सम्मान करें।
इसके बाद प्रेरणा गीत ज्ञान का दीप हम जलाएंगे बदलेगा जमाना का आयोजन हुआ। उसके बाद वर्ड अपोजिट तथा हास्य एक्टिविटी संजय सर के द्वारा बोतल के माध्यम से हुई। जिसमें सभी बच्चे लोटपोट हो गए, मेहंदी प्रतियोगिता के बाद जलेबी दौड़ बालक एवं बालिकाओं के लिये अलग अलग करवाई गई। जिसमे प्रथम स्थान बालक शिवम तथा बालिका मे संध्या रही।

