Amethi UP : उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल

 

अमेठी। राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 29 अक्टूबर 2025 को होना प्रस्तावित है जिसके अन्तर्गत सदस्य 10ः00 बजे जनपद अमेठी में मॉ कालिकन धाम संग्रामपुर में दर्शन व पूजा-अर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित होगी उसके उपरान्त 10ः30 बजे सरस्वती शिशु मन्दिर संग्रामपुर के प्रबन्धक सदाशिव पाण्डेय के आवास पर परिवारीजन से भेंटवार्ता करेंगी।

सदस्य 12ः30 बजे भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के साथ आयोजित बैठक तथा उसके उपरान्त 13ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में आयोजित आत्मनिर्भर भारत-मातृशक्ति एवं समूह की बहनें सम्मेलन कार्यक्रम में भी सम्मिलित होगी।

तदोपरान्त 14ः30 बजे जिला पंचायत सदस्य गौरीगंज अभिषेक चन्द्र कौशिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्य परिवारीजनों से भेंटवार्ता करेंगी तथा 15ः30 बजे पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौरीगंज संजय सिंह के आवास पर स्वर्गवासी माता जी के शोक संवेदना कार्यक्रम में उपस्थित होगी।

Related posts