Amethi UP : मार्ग के बीचोंबीच स्थित जर्जर नीम के पेड़ को हटाएं जाने की, की गई मांग

 

अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ग्राम सभा ठेंगहा के निवासियों के द्वारा संगठन को अवगत कराया गया हैं, कि उपरोक्त ग्राम सभा ठेंगहा फाटक के पास सार्वजनिक रास्ते में एक अति जर्जर नीम का पेड़ लगा हुआ है।

उपरोक्त पेड़ बीच रास्ते में होने के कारण हम सभी ग्राम वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि वहां पर सकरी गली है, उपरोक्त पेड़ कभी भी गिर सकता है जिससे दुर्घटना घटित हो सकती है। हम सभी ग्रामवासी बहुत ही ज्यादा परेशान हैं।

साथ ही अवगत कराया है कि उपरोक्त पेड़ को हटाए जाने के संबंध में ग्राम वासियों के द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है, साथ ही बताया,कि उपरोक्त ग्राम के निवासी राम लखन की पुत्री का विवाह आगामी 30 नवंबर को प्रस्तावित है क्योंकि उपरोक्त ग्राम सभा में एक ही रास्ता बना हुआ है।

जिससे विवाह में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी से निवेदन किया है कि उपरोक्त पेड़ को अविलंब कटवाया जाय, और संबंधित संबंधित विभाग को आदेश जारी करने की मांग की गई है। दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम वासियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी महोदय को इसके संबंध में मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related posts