भेटुआ/अमेठी।
जेनेवा एवं न्यूयॉर्क से आई अंतरराष्ट्रीय टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेटुआ के अंतर्गत उपकेंद्र भेटुआ में घर-घर टीकाकरण (सीवीएचएनडी) कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
टीम ने लाभार्थियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत वार्तालाप एवं बैठक की। इसके पश्चात् टीम ने सीएचसी भेटुआ का भी दौरा किया, जहां अधीक्षक डॉ अभिमन्यु कुमार वर्मा के साथ बैठक हुई।
बैठक में टीकाकरण को प्रभावी ढंग से बढ़ाने तथा इंकार करने वाले परिवारों को प्रेरित करने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
अंत में, टीम ने भेटुआ ग्राम सभा के प्रधान एवं ग्रामवासियों के साथ बैठक कर टीकाकरण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर टीकाकरण जागरूकता एवं कवरेज में सुधार पर विशेष बल दिया गया।
इस दौरान टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे|

