अमेठी।
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को आई.ए.एस. अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमेठी के पद का कार्यभार ग्रहण किया।कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात सचिन कुमार सिंह ने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की प्राथमिक समीक्षा की और विकास कार्यों की गति व पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व में सचिन कुमार सिंह अन्य जनपदों में विकास कार्यों एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते रहे हैं, तथा उन्होंने ग्रामीण विकास, स्वच्छता और शिक्षा से जुड़े कई प्रभावी अभियान चलाए थे।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सचिन कुमार सिंह ने कहा कि “जनहित और विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुँचे, यही मेरी प्राथमिकता रहेगी।
