Amethi UP : वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन अमेठी की जिला स्तरीय बैठक बीपीएम मेमोरियल स्कूल चिलबिली शाहगढ़ में सकुशल संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एक दीप शिक्षक के नाम एवं सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस रहा।

बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके एक भारत श्रेष्ठ भारत, कर मत दो जैसे नारों का उल्लेख किया गया उन्होंने कहा पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता के रूप में भी बनाया जाता है।

कार्यक्रम में संगठन के जिला सलाहकार मंसाराम मौर्य संगठन को मजबूत करने का तरीका बताया।

महिला जिला प्रवक्ता सरिता सिंह ने विद्यालय में बच्चों के शिक्षण कार्य पर जोर दिए। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों को सरकार का सहयोगी बताया । उन्होंने बताया निजी विद्यालय वाले बच्चों को शिक्षा देकर समाज का कार्य कर रहे हैं।

बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह
और राहुल मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष शाहगढ़ ने आए हुए सभी प्रबंधकों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अनिल मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष जामों एवं सह कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव तहसील अध्यक्ष अमेठी ने किया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गौरीगंज ओम प्रकाश यादव, प्रबंधक सुरेश कुमार गौतम जेएस, यादव विजय कुमार, भालचंद्र मिश्रा, मुकेश जायसवाल, जय सिंह यादव, जयधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयधीर सिंह, प्रबंधक आकाशदीप मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अमेठी सुनील कुमार मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमेठी विजय कुमार यादव एवं दर्जनों प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related posts