धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी।
यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा यातायात जागरूकता माह नवंबर के नौवें दिन सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों से संबंधित बैनर और पोस्टर लगाए गए, साथ ही लोगों को पम्पलेट और हैंडबिल वितरित कर नियमों का पालन करने की अपील की गई।
वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए ताकि रात के समय दृश्यता बढ़ाई जा सके।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत कुल 185 वाहनों का चालान किया गया और ₹2,15,000 का जुर्माना वसूला गया।

