Amethi UP : प्रदेश स्तर की जारी रैंकिंग में माह अक्टूबर 2025 में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद अमेठी को प्रदेश में मिला द्वितीय व अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

आइजीआरएस पोर्टल पर माह अक्टूबर 2025 में 5916 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

अमेठी। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद अमेठी को प्रदेश में दूसरा व अयोध्या मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर से माह अक्टूबर 2025 की जारी रैंकिंग में जनपद अमेठी को प्रदेश में दूसरा व मण्डल में प्रथम स्थान मिला है, जनपद को यह सफलता जिलाधिकारी संजय चौहान के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन से प्राप्त हुई है।

जिलाधिकारी द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी की सतत निगरानी एवं उनके अथक प्रयास से जनपद को यह सफलता प्राप्त हुई है जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई के दौरान भी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

शिकायतों के निस्तारण में जनपद को दूसरा स्थान आने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों व आइजीआरएस टीम को बधाई दी है साथ ही अगले माह विशेष प्रयास कर प्रथम रैंक लाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी आइजीआरएस अर्पित गुप्ता द्वारा भी नियमित रूप से आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाती है और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है।

एडीएम द्वारा प्रतिदिन लंबित शिकायतों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेज कर निस्तारण कराया जाता है। आइजीआरएस पोर्टल के तकनीकी अधिकारी ई डिस्टिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शिकायतों के निस्तारण में जनपद अमेठी को माह अक्टूबर 2025 में प्रदेश में दूसरा व मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि माह जून 2025 में आइजीआरएस पोर्टल पर कुल 5916 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया जिसका कारण रहा की जनपद अमेठी को प्रदेश में दूसरा व मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

बताते चलें कि जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा उनके द्वारा लगातार इसकी समीक्षा भी की जाती है, जिसको लेकर जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में शिकायतों के निस्तारण को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है, शिकायतों के निस्तारण से लेकर उनकी स्थिति तक की मॉनिटरिंग अधिकारियों द्वारा की जाती है।

Related posts