Amethi UP : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र रहे मौजूद।

संग्रामपुर/अमेठी। न्याय पंचायत सहजीपुर मे खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, यह आयोजन गूजीपुर स्थित मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विनय (उ.प्रा.वि. गूजीपुर) प्रथम व लवकुश (उ.प्रा.वि. बेलखरी) द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रिया (उ.प्रा.वि. कनू) प्रथम तथा अनन्या मिश्रा (उ.प्रा.वि. गूजीपुर) द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में सुशील (गूजीपुर) प्रथम व उत्कर्ष पाल (कनू) द्वितीय रहे।
400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की विजेता अनन्या मिश्रा (गूजीपुर) और उपविजेता अन्य विश्वकर्मा (कनू) रहीं। बालक वर्ग में सुशील (कक्षा 8, गूजीपुर) प्रथम व लवकुश (बेलखरी) द्वितीय स्थान पर रहे।

प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में आज़ाद (गूजीपुर) प्रथम व शिवांश (नेवादा कनू) द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में आज़ाद (गूजीपुर) प्रथम व शिवांश (नेवादा) द्वितीय रहे।
कबड्डी में प्रा.वि. गूजीपुर ने प्रथम व नेवादा कनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
को-को बालिका वर्ग में गूजीपुर प्रथम, कोटवा द्वितीय रही, जबकि बालक वर्ग में गूजीपुर प्रथम व नेवादा कनू द्वितीय रहे।

गोला फेंक बालक वर्ग में समर (कनू) प्रथम व विनय (गूजीपुर) द्वितीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में गूजीपुर प्रथम और कनू द्वितीय रही।

कार्यक्रम का संयोजन नोडल शिक्षक संकुल डॉ. पवन कुमार पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमारी, आशुतोष मिश्र, अनिल मिश्रा, सर्वेश पांडेय, संजय तिवारी, संदीप दुबे, रामप्रकाश, अनिल यादव, दयाशंकर, अंबरीष जायसवाल, विकास गुप्ता, सतीश सिंह, मधुकर तिवारी, हरकेश यादव, लाल बहादुर, सत्यनारायण सिंह, श्याम किशोर सिंह, भैया राम सहित अनेक शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।

Related posts