Amethi UP : “खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव” — विधायक सुरेश पासी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, आमिर व रागिनी बने स्टार

विधायक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

शुकुल बाजार अमेठी ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ़ मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफल समापन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश पासी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है।”
विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दक्खिन गांव क्यार के मोहम्मद आमिर प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर में उरेरमऊ के शोभित, 200 मीटर में पूरे मलना के जिशान, तथा 400 मीटर में सौना के अभिषेक कुमार विजेता बने।

आमिर ने 100 मीटर और 200 मीटर में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर उम्दा प्रदर्शन किया।
सीएस दारानगर की रागिनी ने 600 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल, विक्रमादित्य तिवारी ,प्रेम चंद्र यादव, अखिलेश,अनिल यादव, आलोक द्विवेदी ,अनूप तिवारी सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related posts