Amethi UP: गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का किया गया टीकाकरण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र में नियमित टीकाकरण अभियान चल रह है। शनिवार विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर गर्भवती महिलाओं और शिशु को टीका लगाया गया। संग्रामपुर क्षेत्र सभी 14 उपकेंद्र पर नियमित टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया गया।

संग्रामपुर क्षेत्र में बेलखरी, बेभौरा, बड़गांव, मधुपुर खदरी, कंसापुर, गंगापुर, पुन्नपुर, भवसिंहपुर, संग्रामपुर, नेवादा कनू आदि 14 उपकेंद्र पर टीका करण के लिए कैम्प लगाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को टीकाकरण करने के लिए 14 सुनिश्चित स्थानों पर कैंप के माध्यम से टीकाकरण किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त एएनएम,आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की टीम सहयोग रहा।

Related posts