जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।महराजगंज क्षेत्र की हिन्दू बेटी का विवाह मुस्लिम परिवार के एक बेटे से तय हुआ। 15 नवंबर को क्षेत्र में अन्य प्रदेश से बारात लाने की तैयारी है। इस विवाह से बेटी के माता पिता तो सहमत है किन्तु उनके परिवार व गांव के लोगों ने विरोध जाहिर किया है। हिन्दू बेटी की दादी ने अपने बेटी की शादी पर असहमति जाहिर करते हुए बारात रोकवाने की गुहार लगाई है।
दादी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को बेटी के माता पिता को कोतवाली बुलाकर समझाने में जुटी रही। फिलहाल बेटी के माता पिता मानने को तैयार नहीं है। क्षेत्र की 72 वर्षीय वृद्धा ने बीते शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनकी पोती ने दिल्ली के एक मुस्लिम युवक से विवाह तय कर लिया। अब वह समाज में उनकी मर्यादा भंग करने के चक्कर में बारात भी लाना चाहते हैं।
बेटी के माता पिता भी इस कृत्य में शामिल हैं। वृद्धा ने बताया कि उसकी पोती के इस विवाह से उसके परिवार, गांव व रिश्तेदारों के अलावा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। वृद्धा ने पुलिस से मांग किया कि उसके उसके दरवाजे मुस्लिम समुदाय के लोगों को बारात लेकर आने से रोका जाए। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बेटी के मां व पिता को बुलाया गया है। कोई विकल्प तलाशा जायेगा।

