धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ठेंगहा गांव में श्री रणंजय इंटर कॉलेज के समीप मैदान में आयोजित पांच दिवसीय प्रातःकालीन यज्ञ एवं सायंकालीन पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन शनिवार देर शाम दीप यज्ञ के साथ हुआ। दीप यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
शनिवार को प्रातःकालीन यज्ञ के उपरान्त यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज संपन्न किया गया। देर शाम गायत्री परिवार की ओर से आयोजित दीप यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। 
दीप यज्ञ में आए श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र लेखन , जप , अनुष्ठान आदि के बारे में भी प्रेरणा लिए। देर रात दीप यज्ञ के आयोजन के साथ शान्तिकुन्ज हरिद्वार के नेतृत्व में आई टोली की भावभीनी विदाई भी श्रद्धालुओं ने दी।
कार्यकम में आयोजक मंडल में अशोक कुमार बरनवाल, सुभाष द्विवेदी, डॉ त्रिवेणी सिंह के साथ क्षेत्र के राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्र,राम तीर्थ पाण्डेय, लाल जी तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ल, रामेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, रणजीत सिंह, सुभाष चंद्र द्विवेदी,राम तीर्थ पाण्डेय, गायत्री देवी,
राकेश मौर्य,राम बली यादव, डॉ ओम प्रकाश बरनवाल,बजरंग बहादुर सिंह,रमेश चंद्र सिंह, राम कृष्ण बरनवाल,डब्लू पांडेय, मधुकर मिश्र,जय प्रकाश द्विवेदी , लाल अशोक सिंह,राजकुमार विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्र के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की भी मौजूदगी रही।

