धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड पर स्थित बाईपास के पास रविवार सुबह तब सनसनी फैल गई जब एक नवजात शिशु का शव कम्बल से लिपटा हुआ मिला। यहां सड़क किनारे झाड़ियों में कंबल में लिपटा हुआ एक प्री-मैच्योर मृत नवजात मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
राहगीरों ने कंबल में शिशु को देखकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग चार से पाँच महीने के मृत नवजात शिशु को फेंक दिया था। 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह भी जांच का विषय है कि नवजात को यहां किसने और क्यों छोड़ा।

