धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा गाँव स्थित प्राचीन गौरी शंकर (महादेवन) मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब पूजा करने पहुंचे एक भक्त की नजर बिल्व के पेड़ पर लिपटे एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अचानक अजगर दिखाई देने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित ढंग से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बुजुर्ग और बच्चे पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, ऐसे में इस तरह का जंतु उनके लिए खतरा बन सकता था।
स्थानीय लोगों की तत्परता और समझदारी से संभावित दुर्घटना टल गई।

