धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित ग्राम पंचायत देवीपुर में महारानी माता रानी मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान रामलीला का मंचन भी हुआ, जिसमें ताड़का वध, वाल्मीकि आश्रम पर राक्षसों का उत्पात, शबरी के झूठे बेर और धनुष यज्ञ जैसे प्रमुख प्रसंगों को दर्शाया गया।
मेले का उद्घाटन भाजपा नेता चंद्र प्रकाश पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्थानीय कलाकारों ने भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपने संवाद, हावभाव और गायन के माध्यम से भगवान राम की मर्यादा और आदर्शों को जीवंत रूप दिया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश पांडेय के साथ रमेश बाजपेई, आशीष पांडेय, सरोज तिवारी, विजय शंकर, मनोज तिवारी और महंत तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

