धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जनपद के ग्राम कुशीताली निवासी डॉ. मयंक त्रिपाठी ने शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। “दिल्ली सुल्तानों की राजस्व व्यवस्था : एक ऐतिहासिक अध्ययन” विषय पर किया गया उनका शोध कार्य कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में पूरा हुआ। यह उपाधि उन्हें 12 नवंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्रीमान रामेन डेका के कर-कमलों द्वारा प्रदान की गई।
डॉ. मयंक का यह शोध कार्य डॉक्टर संजना सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्वामी परमहंस महाराज की कृपा, माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।
डॉ. मयंक त्रिपाठी, श्याम सुंदर त्रिपाठी एवं पुष्पा के पुत्र हैं। परिवार में भाई डॉ. प्रतीक त्रिपाठी भी शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
डॉ. मयंक की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे अमेठी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
