Barabanki UP: पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास, निकला फ्लैग मार्च

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थान रेलवे स्टेशन, बस अड्ड, मुख्य मार्गों में भ्रमण कर होटलों, ढ़ाबो, लॉज पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की चेकिंग की गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों व आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर , महिला थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related posts