धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लखनऊ । विराम खण्ड-5, गोमतीनगर, जनकल्याण समिति द्वारा समिति के संरक्षक रहे माo गोरख प्रसाद निषाद, पूर्व पशुधन मंत्री जिनका निधन 28 नवंबर 2025 को हो गया था। उनका दाह संस्कार 29 नवंबर 2025 को सरजू जी में गृह जनपद देवरिया बरहज में किया गया है
उनकी आत्मा की शान्ति और दुखी परिवार को संवेदना व्यक्त करने हेतु आज शोक सभा का आयोजन“अमर शहीद चंद्र शेखर आज़ाद पार्क” विराम खंड-5 में किया गया l
शोक सभा में जनकल्याण उपसमिति विराम -5 अध्यक्ष, डॉ. भरत राज सिंह, खण्ड प्रभारी श्री राकेश जेतली, श्री एस. बी. एल. मेहरोत्रा, श्री मनोज शर्मा, प्रचार- प्रसार अधिकारी, अधिवक्ता, नित्यानंद पाण्डेय, श्री आर एन सिंह, मुख्य प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक, गोमतीनगर व सम्मानित निवासी गण ने पुष्पांजलि तथा 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ।
डॉ.भरत राज सिंह, अध्यक्ष व अधिवक्ता नित्यानंद पांडेय, प्रचार-प्रसार अधिकारी,
जनकल्याण उप समिति, विराम खंड -5,गोमती नगर ,लखनऊ

