सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष में 14 एमपी बटालियन एनसीसी के सीओ श्री विकास गुप्ता सर के निर्देशन एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय विदिशा के प्राचार्य खजान सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय विदिशा में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ मार्गदर्शन किया,कैडेट आंचल, श्वेता, रूमाना, यश, वैशाली, देवांशी, राखी, कृष, वैष्णवी के द्वारा नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई।
एवं आज की उपस्थिति में सेवानिवृत्ति सैनिक जितेंद्र सिंह यादव (एक्स नायक) एवं मुकेश खन्ना (एक्स सार्जेंट) के द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हवलदार शिव दयाल एवं विद्यालय के एनसीसी अधिकारी दीपेश सिंह दांगी द्वारा किया गया,
इसी तारतम्य में विद्यालय के शिक्षक सुरेश शर्मा, एक्सीलेंस विद्यालय के अकादमिक प्रभारी राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विजय श्रीवास्तव द्वारा भी संक्षिप्त उद्बोधन में राष्ट्रीय ध्वज के बारे ने जानकारी दी, विद्यालय के स्टाफ संजीव जैन, धर्मेन्द्र जैन, उमेश ताम्रकार, विजय श्रीवास्तव समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

