Amethi UP : गौवंशो को ठंड से बचाने के लिए गौशालाओं में की गई तिरपाल और अलाव की व्यवस्था

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौशालाओं में ठंड से गौवंशों को बचाने के लिए बीडीओ आकांक्षा सिंह के निर्देश पर तिरपाल, अलाव, चारा, भूसा आदि की व्यवस्था की गई है। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने कहा कि ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसपर पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सभी गौशालाओं में गौवंशो को ठंड से बचाव के लिए टीन शेड के चारों तरफ तिरपाल और काऊ कोट की व्यवस्था के साथ ही साथ अलाव जलाने के निर्देश दिए गए है।

इस क्रम में जरौटा, कसारा, सरैया कनू, बनवीरपुर, इटौरी, आदि गौशालाओं में शेड के चारों तरफ तिरपाल लगा दिये गये है। साथ ही साथ गौवंशो को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था भी कर दी गई है।

साथ में ही छोटे और बीमार गौवंशो को शेड के अंदर रखकर काऊ कोट पहनाकर सुरक्षित रखा जा रहा है।

इसके लिए पशु चिकित्सा अधिकारी और बीडीओ द्वारा सभी गौशाला संचालकों को सख्त निर्देश दिये गये है।

Related posts