जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरियावाँ, रायबरेली में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और पुष्पमालाओं से सजाया गया, जिससे विद्यालय का वातावरण उत्सवी और गरिमामय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि राम किशोर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी रायबरेली , डॉ. राजेश कुमार यादव, (प्रधानाचार्य) एवं डॉ0 गंगा प्रसाद का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें सांकृतिक कार्यक्रम समूहगान जैसी मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में आयोजित वादविवाद, निबंध लेखन, खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं के चेहरों पर गर्व और प्रसन्नता झलक उठी।
अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने छात्राओं की लगन, अनुशासन तथा सृजनात्मक क्षमता की प्रशंसा की और उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर निर्माण के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्या श्रीमती वंतिका ने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से विद्यालय की शैक्षिक, सहपाठ्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए समस्त शिक्षककर्मचारियों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मोनिका सिंह श्रीमती श्वेता तथा श्रीमती रिंकी आदि उपस्थिति रहे ।

