धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद
सीतापुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महमूदाबाद थाना पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामी गैंगेस्टर अशोक उर्फ नन्हू उर्फ छोटू, निवासी शायपुर पैतेपुर, को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त दो माह से फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।
अशोक मु.अ.सं. 363/25, धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते सफल नहीं हो सका।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 57/25 व 59/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस सहित चोरी व नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसकी अवैध अर्जित संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द कुर्की/जब्दीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि तथा आरक्षक अखिलेश वर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

