Amethi UP : विधानसभा तिलोई अंतर्गत एसपीएन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अमेठी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आज विधानसभा तिलोई क्षेत्र के एसपीएन इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया। खेल प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित की गई।

जिसमें 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान धीरज तिवारी, द्वितीय नीरज यादव, तृतीय ईश्वर दत्त दीक्षित, 100 मीटर जूनियर बालक में प्रथम नूर आलम खां, द्वितीय मनीष जायसवाल, तृतीय विवेक सोनकर, 100 मी बालिका वर्ग में प्रथम काजल मिश्रा, द्वितीय सुधा पटेल, तृतीय अदिति सिंह, 800 मीटर बालक वर्ग जूनियर में प्रथम पंकज, द्वितीय मोहम्मद जीशान, तृतीय मोहम्मद नौशाद, 800 मी सीनियर बालक वर्ग में प्रथम तुषार सिंह, द्वितीय जतिन यादव, तृतीय अमन यादव, 1500 मीटर जूनियर बालक में प्रथम पंकज, द्वितीय इकराग उल्ला, तृतीय विनय विक्रम सिंह, 1500 मी सीनियर बालक वर्ग में प्रथम अमन सिंह, द्वितीय अनुज कुमार, तृतीय भीम, 100 मी बालक सीनियर वर्ग में प्रथम नितिन मौर्य, द्वितीय अरुण, तृतीय तुषार कुमार, 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम अजमेर अहमद, द्वितीय मोहम्मद अल्ताफ, तृतीय लक्ष्मण, 400 मी बालिका वर्ग में प्रथम अदिति सिंह, द्वितीय शालिनी, तृतीय राहिनी मौर्य, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम बालिका वर्ग में प्रथम साहिबा, द्वितीय आर्या सिंह, तृतीय सुधा पटेल ने हासिल किया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर प्रतिनिधि रमेश बहादुर सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, खंड विकास अधिकारी तिलोई राजकुमार शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव, रागिनी पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा खिलाड़ी एवं जन सामान्य उपस्थित रहे।

 

Related posts