धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जल जीवन मिशन के तहत संग्रामपुर क्षेत्र के चण्डेरिया ग्राम सभा और कई अन्य गांवों (जैसे भौसिंहपुर,बरही का पुरवा, तिवारीपुर, तारापुर) में पानी की टंकियों और पाइपलाइनों का कार्य अधूरा पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को अभी भी इसका स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है, कहीं-कहीं तो पाइपलाइनों की लीकेज की वजह से सड़क पर भी पानी भरा हुआ है, तो कई घरों तक अभी कनेक्शन ही नहीं पहुंचा है, और अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कई गांवों में पानी की टंकियों का प्लास्टर, गुंबद और चहारदीवारी का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जैसे बरही का पुरवा और तिवारीपुर सहित कई अन्य गांव अभी तक ऐसे है।
इसी कड़ी में पाइपलाइन लीकेज की वजह से चण्डेरिया गांव के मार्गो पर जगह जगह गढ्ढे खुद हुए है। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है, वही पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी भर रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
कनेक्शन की कमी कई घरों में अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है जैसे गांवों में टंकी बनने के बाद भी कई घरों तक पाइपलाइन या कनेक्शन नहीं पहुंचा है, जिससे पानी बर्बाद हो रहा है।
वही ग्राम प्रधान तुफैल खान ने बताया कि सड़क की पटरियों पर गढ्ढे खोदकर उसको खुला छोड़ दिया गया है और जगह जगह लीकेज होने से पानी सड़क पर फैल रहा है। और अभी तक पूरे गांव में पानी का कनेक्शन नहीं पहुँचा है जिसकी वजह से कई घरों को अभी भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
जेई ने बताया कि कई टंकियों का कार्य पूरा हो गया है और जो अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए हैं।
कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो संग्रामपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि अधिकारी कार्य को पूरा करने का आश्वासन दे रहे हैं।

