धारा लक्ष्य समाचार पत्र
शुकुल बाजार/अमेठी। विकासखंड के अंतर्गत कस्बे के शिव–पार्वती धर्मशाला में 28 दिसंबर को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम हिंदू समाज के चिंतन, संवाद और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों किसान, युवा, महिलाएं, शिक्षक और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता का आह्वान किया गया है।
सम्मेलन के दौरान प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे, साथ ही आम नागरिकों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
शिव पार्वती धर्मशाला की आयोजित बैठक में आरएसएस जिला कार्यवाह अरविंद जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं धर्मगुरुओं मौजूदरहेंगे।

