Amethi UP : अंत्येष्टि स्थल के केयरटेकर की निर्मम हत्या से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सीओ और तहसीलदार के घंटो समझाने के बाद परिजन हुए शांत, मौके पर कई थाने की पुलिस रही मौजूद।

जगदीशपुर/अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव में श्मशान घाट के केयरटेकर की निर्मम हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित पीड़ित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिजनों की साफ तौर पर मांग है कि पहले हत्यारों की गिरफ्तारी हो, तभी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आक्रोश के बीच परिजन ई-रिक्शा पर शव लेकर रोड जाम करने के लिए घर से निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच रास्ते में नोंक-झोंक भी हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। वहीं, ग्रामीणों में भी घटना को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

करीब तीन से चार घंटे मुख्यालय रोड को परिजन व सैकड़ों सैकड़ों ग्रामीणों ने रोड को जाम करके रखा, सीओ और तहसीलदार के घंटो समझाने के बाद मामला हुआ शान्त।

Related posts