Amethi UP : पेंशन अपडेट का झांसा देकर उड़ाए दस हजार रुपए, पीड़ित बुजुर्ग परेशान 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शुकुल बाजार में गली मोहल्ले में घूम रहे हैं ठग

शुकुल बाजार, अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव में एक बुजुर्ग के पेंशन अपडेट का झांसा देकर 10000 हजार अंगूठा लगवा कर ठग ने निकल लिया निकालते ही आरोपी ठग मौके से फरार हो गए

घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के 12 दिसम्बर को लगभग 2 बजे के आस पास ठग शुकुल बाजार ब्लॉक का अपने को कर्मचारी बताए और कहा कि शुकुल बाजार ब्लॉक में कमरा नंबर 16 में मै बैठता हूं बुजुर्ग झांसा में आ गया जिसके बाद बुजुर्ग से आधार कार्ड मांग कर डिवाइस पर अंगूठा लगवाए और पैसे निकाल आरोपी ठग मौके से फरार हो गए।

पीड़ित बुजुर्ग जब सोमवार 15 दिसंबर को बैंक खुला तो जानकारी हुई कि उसके खाते से 10000 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए जिससे पीड़ित बुजुर्ग के पैर के नीचे जमीन खिसक गई जिसकी लिखित सूचना थाना अध्यक्ष को दिया और न्याय की गुहार लगाई।

Related posts