धारा लक्ष्य समाचार पत्र
पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व कुशल मार्गदर्शन में मैं प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों/अभियुक्तो के गिरफ्तारी के मद्देनजर रखते हुए का० असरफ तथा का० शीतला प्रसाद की पुलिस टीम बनाकर थाना हाजा रवाना होकर देखभाल क्षेत्र जाँच प्रा०पत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति, सक्रिय अपराधियो की चेकिंग,

लूट एवं पुरस्कार घोषित व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी सुरागरसी के क्रम में मुखबीर खास की सूचना पर त्वरित व आवश्यक कार्यवाही करते हुये पंजीकृत मु0अ0सं0 175/2025 धारा 85/80(2)/131 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के 02 नफर वांछित अभियुक्तगण दहेज हत्या में पंजीकृत मुकदमे में मृतका/पीड़िता रीना राजभर के पति रंजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी ग्राम दिलावलपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष व ससुर राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व० देवनाथ राजभर निवासी ग्राम दिलावलपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष को आज दिनांक 15/12//2025 को समय 11.30 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।

दौराने गिरफ्तारी मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे सध्वन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक , का0 शीतला प्रसाद , का0 असरफ थाना-कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी
शामिल रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

