प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां का क्रय विक्रय ना करें फार्मासिस्ट-रजत सैनी Saharanpur NEWS

धारा लक्ष्य समाचार 

पुवांरका।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट संगठन की मासिक बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित वह नशीली दवाइयां का क्रय विक्रय न करने की शपथ दिलाई गई। संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गय। जनता रोड स्थित हाल में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट संगठन की मासिक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रतिबंध व नशीली दवाइयां न बेचने की शपथ दिलाई गई। संगठन मंत्री रजत सैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ा कोई भी फार्मासिस्ट प्रतिबंध व नशीली दवाइयां का क्रय विक्रय ना करें। संगठन से जुड़ा कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाइयां का क्रय विक्रय करता पाया गया तो उसके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। जिला अध्यक्ष संदीप सनी ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। संगठन से जुड़े किसी भी फार्मासिस्ट का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश सैनी ने किया।
संरक्षण जयवीर राणा, डॉ.दीप्ती उपाध्याय , डॉ.विराम उपाध्याय , डॉ.अनुज पंवार , प्रवीण धवल,अरबाज, फ़रमान राजन,मुकेश सैनी,अरबाज फरमान,राजन,अंकुश सैनी आदि बैठक में रहे।

Related posts