Amethi UP : सुखी दांपत्य के लिए साथी के दोष और गलतियों को सहानुभूतिपूर्वक करें क्षमा – प्रभाकर सक्सेना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नवदंपति सम्मेलन का किया गया आयोजन

जगदीशपुर/अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जगदीशपुर में नव दंपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में नव दंपत्तियों को विवाह संस्कार के वचनों को निभाने सहित उनका परिवार,समाज, देश और राष्ट्र में क्या दायित्व होना चाहिए,यह भी बताया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जनपद के विविध स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जगदीशपुर में भी नवदम्पत्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में बताया गया कि विवाह एक संस्कार है समस्या नहीं ,परम पूज्य पंडित श्री राम शर्मा आचार्य ने गृहस्थ आश्रम को सभी आश्रमों में श्रेष्ठ बताया है। परिवार एक प्रयोगशाला है ,एक सांचा है इसी में संत, नेता, वैज्ञानिक, डॉक्टर,इंजीनियर, कलाकार,महात्मा, और भगवान भी निर्मित होते हैं। इस संस्कार के मर्म को समझने व इसके आदर्श सूत्रों को जीवन में धारण करने की आवश्यकता है।

सम्मेलन में 51 जोड़ों ने भागीदारी की। सभी जोड़ों को प्रसाद के रूप में पुस्तक विवाहित जीवन का अलौकिक आनंद वितरित की गई। पति पत्नी को एक दूसरे के सम्मान करने की शपथ दिलाई । इसमें उन्हें सीख दी गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रभाकर सक्सेना ने कहा कि सुखी दांपत्य के लिए साथी का दोष और गलतियों पर सहानुभूतिपूर्वक क्षमा करते रहना चाहिए।

गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से पिछले सप्ताह ही संस्कार की कार्य योजना बनाई गई देश में पहली बार इसे सामूहिक रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में आए सरजू प्रसाद ने कहा कि जीवनसाथी को समय दें सम्मान दें विवाद नहीं संवाद कीजिए संवाद से समाधान होता है।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने भी नव दंपतियों को आशीर्वाद के रूप में परिवार के बारे में बताया कि सभी लोग एक दूसरे के परस्पर सहयोग और एकरूपता में होना चाहिए आपस में विवाद ना करें आपसी सहयोग से रहें।

इस अवसर पर मानसिंह राठौड़ प्राचार्य,रामहेत वैश्य, कौशल किशोर वैश्य, राज बक्स सिंह,सी एल शर्मा, विनय सिंह,रजनीश सिंह, बाबा रामपाल, उपमा सरोज, कांति सिंह, कांति अवस्थी, शशि सिंह, संगीता साहू, मीनू सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts