Amethi UP : अरूण कुमार गुप्ता बने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिला मिडिया प्रभारी

धारा लक्ष्य समाचार

अमेठी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पत्रकार अरुण कुमार गुप्ता को अमेठी जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट के द्वारा की गई।

नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अरुण कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार अरुण कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने और मीडिया के माध्यम से संगठन की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts