Amethi UP : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाई अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। विकास खण्ड संग्रामपुर मे बृहस्पतिवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर माला पहनकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर संग्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर मंडल के सभी मतदाता बूथों पर मतदाताओं के साथ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर माला पहनकर श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। और उनके आदर्शों पर चलने का भी मतदाताओं के साथ संकल्प लिया गया।

उन्होंने बताया कि बेलखरी, सोनारीकनू, गोरखापुर, भवसिंहपुर, सरैया बड़गांव, सरैया कनू मल्लूपुर,वनवीरपुर,सहित सभी बूथों पर इस कार्यक्रम को किया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts