Saharanpur Uttar Pradesh: नगर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

धारा लक्ष्य समाचार

छुटमलपुर। आज मण्डल छुटमलपुर के शक्ति केंद्र छुटमलपुर कैंप कार्यालय बूथ संख्या 392 पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सेन व भाजपा नगर प्रभारी मंजू शर्मा एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था।

राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और मूल्य आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस , दौरान SIR से संबंधित विशेष गहन संपर्क अभियान को लेकर भी बीएलओ बीएले 2 के साथ मिलकर डीसपेच सुची का, कार्यकर्ताओं ने विश्लेषण किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगर प्रभारी मंजू शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी नीरज जैन, विशाल बंसल,

अंकुर सैनी, दिनेश शर्मा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मागे राम शर्मा, डॉ अशोक कुमार, रोहित सैनी, बबीता काम्बोज, बबीता धीमान, कमला देवी, रेणु देवी, उर्मिला सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts