Dhara lakshya samachar pvt Ltd
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी सता रही है। कोहरा का असर भी दिख रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। राज्य के कई जिलों में कल घना कोहरा भी लगेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 दिसंबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
आसमान साफ रहेगा
मौसम केंद्र के अनुसार 26 से 28 दिसंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
लखनऊ के एक्सपर्ट्स ने खोजा, डायबिटीज को जड़ से ख़त्म का तरीका
यहां रहेगा घना कोहरा
केंद्र के अनुसार 26 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी आदि जिलों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिलेगा।
इसका रखें ख्याल
गाड़ी चलाते समय या किसी परिवहन माध्यम से बाहर निकलते समय सावधान रहें। गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। अपनी यात्रा के पुनर्निर्धारण के लिए एयरलाइंस और रेलवे एवं राज्य परिवहन से संपर्क में रहें। जरूरी रहने पर ही घर से बाहर निकलें। चेहरे को ढक कर रखें।

