विकासखंड सकरन में प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, पंचायत चुनाव की तैयारी का आह्वान
धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद
सीतापुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा जनपद सीतापुर के विकासखंड सकरन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं लहरपुर विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान मोहारी, मरोर, सरौली, अलीपुर, लखुवाबेहड़ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। श्री सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए जिला प्रशासन तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ललित सिंह ने बताया कि जल्द ही जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामों पर विचार कर प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

