Varanashi UP: हीरालाल सामाजिक विकास एवं शोध फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण का भव्य आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

वाराणसी ग्राम सभा गड़खरा, पोस्ट- गड़खरा, जिला- वाराणसी मे आज हीरालाल सामाजिक विकास एवं शोथ फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन प्रो० शेफाली ठकराल विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी) एवं डॉ.

कमालुद्‌दीन शेख के मार्ग दर्शन में किया गया। जिसके मुख्य अतिथी देव प्रकाश पटेल (जिला पंचायत सदस्य पिण्ड्ररा वाराणसी) बहादुर विश्वकर्मा (भूतपूर्व प्रधान) उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में लगभग 101 जरुरत मदों को नये कम्बल वितरित किए गए एवं उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निवारण पर प्रकाश डाला। संस्था के सलाहकार डॉ. रामकीर्ति सिंह (सहायक आचार्य गोरखपुर विश्वविद्यालय) ने बताया कि कार्यक्रम का उद्‌देश्य बेसहारा एवं गरीब परिवारों को ठण्ड से राहत पहुंचाना है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, उपाध्यक्ष दीपक सैनी, सचिव सुलेखा पटेल प्रबन्ध निदेशक श्यामनारायण विश्वक्ली, शिवम, प्रदीप, सुनील, अनूप, विजय बहादुर, चन्द्रशेखर सदस्यगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का समापन सलाहकार डॉ. सत्येन्ड मणि विक्रम (सहायक आचार्य श्री सुदृष्टि बाबा पी.जी कॉलेज रानीगंज बलिया) संस्था के उद्‌देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम वासियों एवं संस्था का धन्यवाद देते हुए किया।

Related posts