Amethi UP : हीरापुर गांव में हुआ हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत हीरापुर गांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सकल हिन्दू समाज सम्मेलन समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

आयोजन समिति के सदस्य कालिका पांडेय ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन में संजय मिश्रा, संतोष सिंह, डॉक्टर अमरनाथ तिवारी, महात्मा तिवारी, ग्राम प्रधान विजय तिवारी, शुभम सिंह, शुभम श्रीवास्तव, संतोष पांडे, इंद्र कुमार पाण्डे, बंटी तिवारी, अम्बिका तिवारी (मुंशी) सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि “इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। आज जरूरत है कि हम सभी अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझें और समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करें।”

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सहयोग और संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार रखे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related posts