Sitapur UP: सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी–नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़

तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोर व दो वांछित गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, नकदी व चोरी के आभूषण बरामद।

धारा लक्ष्य समाचार 

शफीक अहमद

सीतापुर। जनपद में चोरी, नकबजनी व अन्य गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना महमूदाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 476/25 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर मोतीपुर बाईपास कर्बला मोड़ के पास से तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी व नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़ किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल लोध (निवासी रजनापुर, थाना रामनगर, बाराबंकी), मोहम्मद शादाब (निवासी रहिलामऊ, थाना महमूदाबाद, सीतापुर) और शैफ उर्फ बादशाह (निवासी सूहीपुर, थाना घुंघटेर, बाराबंकी) शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने शेरापुर मोड़ के पास एक घर में चोरी की वारदात स्वीकार की। उनके कब्जे से 01 देशी तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस, ₹10,270 नकद, 04 छोटे कड़े, 06 पुराने सिक्के व 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद हुई। अवैध तमंचा मिलने पर अभियुक्त विशाल लोध के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार विशाल लोध व मोहम्मद शादाब हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके विरुद्ध सीतापुर व बाराबंकी में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर थाना रेउसा व थाना रामकोट पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना रेउसा पुलिस ने मु0अ0सं0 599/25 में वांछित मो. शमीम पुत्र हबीब, निवासी नई बस्ती थाना रेउसा, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वहीं थाना रामकोट पुलिस ने मु0अ0सं0 379/25 में वांछित बादल पुत्र रामू, निवासी इस्माइलपुर थाना कोतवाली देहात सीतापुर, को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

मोटरसाइकिल को ई-चालान ऐप के माध्यम से धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts