Dhara Lakshya samachar pvt Ltd
जनसंख्या नियंत्रण कानून सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर भा ज पा प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन
रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर क्षेत्र से शुक्रवार को “लखनऊ चलो” पदयात्रा का द्वितीय दिवस भव्य शुभारंभ किया गया। यह पदयात्रा सरयू (घाघरा) नदी स्थित रामनगर, बाराबंकीधाम से कल प्रारंभ हुई, जहां श्रद्धालुओं व धर्म सेवकों ने सरयू नदी का पवित्र जल भरकर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। पदयात्रा का नेतृत्व अधिवक्ता अमित अवस्थी ने किया। यात्रा का उद्देश्य लखनऊ पहुंचकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपना है।
पदयात्रा में बाराबंकीधाम की सप्त नदियों का जल रक्षामंत्री को भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक रामनगर शरद अवस्थी एवं उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत का समर्थन भी पदयात्रा को प्राप्त है। पदयात्रा में संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की।
पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी मांगें उठाई जा रही हैं। प्रमुख मांगों में देश में शीघ्र कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही जातिवाद की समाप्ति के लिए नाम के आगे जातिसूचक उपनाम के स्थान पर माता-पिता का नाम जोड़ने का सुझाव दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले एक सदस्य वाले परिवार, फिर दो, तीन, चार और पांच सदस्य वाले परिवारों का क्रमवार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।
रेल सुविधाओं को लेकर भी पदयात्रा में आवाज बुलंद की गई। गोंडा पैसेंजर सहित अन्य लोकल ट्रेनों के पुनः संचालन तथा वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का जनपद में ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग ज्ञापन में शामिल है।
पदयात्रा के दौरान सरयू पुल से मसौलीधाम, बाराबंकीधाम और मटियारीधाम में रात्रि विश्राम किया जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले सभी मंदिरों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
पदयात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समन्वयक सुरेश चंद्र गौतम (अधिवक्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा) एवं राजेश वर्मा वरिष्ठ नेता भाजपा ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। संयोजक अधिवक्ता अमित अवस्थी ने बताया कि यह पदयात्रा जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
तृतीय दिवस कुरौलीधाम से जारंग लान तक गई जिसमें सुरेश चंद्र गौतम बैजनाथ वर्मा राम सिंह रामू बाबा प्रदीप कुमार विनय कुमार बृजनाथ शुक्ला डॉक्टर न वर्मा अल्पेश आनंद भंते दीक्षानंद योगेश दीक्षित, विद्या प्रसाद वर्मा,विनय कुमार, वरुण मिश्र, पप्पू सोनी, मोनू वर्मा, प्रेम वर्मा, कुल्लू रावत, ब्रजनाथ शुक्ला, राम सजीवन, राममिलन गोस्वामी, मनोज सिंह, उत्तर प्रदेश एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत नाथ ने मसौलीधाम संजय निगम सतरिख नाका मे पदयात्रा का स्वागत किया सभी धर्मसेवको ने रास्ते मे सभी मठ मन्दिर मे पूजा अर्चना की।
पदयात्रा मे समन्वयक सुरेश चन्द्र गौतम, देवीशरण गुप्त ,जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, मथुरा प्रसाद वर्मा जी,अजय सिंह सिसौदिया,अजय शंकर त्रिवेदी, योगेन्द्र सिह,शिवशंकर वर्मा,विधा प्रसाद वर्मा,अजय त्रिवेदी,राकेश तिवारी,नरेन्द्र त्रिपाठी,सुनील दुवे,भगवान दीन चौधरी,प्रदीप कुमार, प्रवेश शुक्ला,रामानंद गौत्तम,मनोज सिंह,राजेश मिश्र,बच्चा वर्मा,मीनू सिंह आदि सैकंडो धर्मसेवक सम्मिलित हुए।

