Amethi UP : छोटे भाई की पुण्य स्मृति में बड़े भाई द्वारा किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

क्षेत्र के सैकड़ो गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए दिए गए कंबल।

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा के पूरे हरिवंश निवासी समाजसेवी अनिल कुमार पाण्डेय (मुन्ना) के द्वारा अपने छोटे भाई स्वर्गीय राहुल पाण्डेय की पुण्य स्मृति में ठेंगहा बगिया में प्राथमिक विद्यालय के समीप सैकड़ों गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को गर्म कंबल वितरित किया गया।

साथ ही पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक एक साल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार पाण्डेय (मुन्ना) ने बताया कि गांव‌ व क्षेत्र की भलाई के लिए मेरे छोटे भाई स्वर्गीय राहुल पाण्डेय हमेशा आगे रहते थे, इसलिए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें करीब 400 गरीब, दुखिया, असहाय और निराश्रित लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाओ को कंबल दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बमबम महराज व विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, काशी तिवारी, सदाशिव पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय, जगन्नाथ पांडेय, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, विजेन्द्र सिंह लोहा, महेश सोनी सहित और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वही कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश मौर्या, दिनेश शुक्ला, रशिक तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, हरिबक्श सिंह, संतोष सिंह, मोनू तिवारी, महेश मिश्रा, अमित मिश्रा, वरुण शुक्ला आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts