धारा लक्ष्य समाचार पत्र
इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी एवं सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से स्व. ईश्वरी देवी एवं स्व. लक्ष्मण दास बालानी जी के पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन अमरनगर कुटिया, सोनिया, वाराणसी में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं विशिष्ट अतिथि सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश लालवानी रहे।
शिविर के संयोजक जय प्रकाश बालानी एवं डॉ संजय राय ने संयुक्त रूप से बताया की नेत्र परीक्षण एक अत्याधुनिक नेत्र मोबाइल वैन में चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। शिविर में 204 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें जाँच उपरान्त 43 मोतियाबिंद के मरीज मिले। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतू आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ में भर्ती कराया गया।
जहाँ आज ही उनकी समस्त जांच की जाएगी, रिपोर्ट अनुकूल आने के उप्रान्त उनका ऑपरेशन तत्काल कर दिया जाएगा। शिविर में अन्य मरीजों को नेत्र जाँच कर चश्मे का नंबर दिया गया, जिनको बाद में निःशुल्क चश्मा भी दिया जाएगा।
उपयुक्त शिविर में जेपी बालानी,सुरेश तुलस्यान,वेदमूर्ति शास्त्री, रोहित बलानी,विजय शाह,राम गोपाल त्रिपाठी,पंकज भागचंदानी,अवंतिका विश्वकर्मा , शाश्वत नागवानी,नितिन त्रिपाठी,सतीश छाबड़ा, हेमंत केशवानी, पवन भाटिया,जय लालवानी,सागर लालवानी आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

